PM Narendra Modi Speech लॉकडाउन 4.0 नए रंग रूप वाला होगा, पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर आर्थिक पैकेज का घोषणा

पीएम मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संदेश के दौरान बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है।  पीएम मोदी ने कहा कि  ये आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगी।

मुख्य बातें
https://youtu.be/HB5vjD2Vl4E


➡️17 मई को लॉकडाउन-3 की मियाद खत्म हो रही है.
लॉकडाउन-4 पूरी तरह नए रंग रूप में होगा।
➡️ 21वी सदी भारत का है।
➡️लॉकडाउन-4 के बारे में पूरी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।
➡️राज्यों के सुझाव पर आधारित होगा लॉकडाउन-4।
➡️पीएम ने कहा कि हम भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे।
➡️पीएम ने कहा कि हम मास्क पहनेंगे... दो गज की दूरी बरते हैं... लेकिन अपने सपनों को खत्म नहीं होने देंगे।
➡️वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा रहेगा, लेकिन हमारी जिंदगी इसके इर्द गिर्द ही नहीं बनी रह सकती।
➡️हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, मास्क पहनेंगे और काम भी करेंगे।
➡️लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा। लोकल से ही कोई प्रोडक्ट ग्लोबल बना है। आज से हर देशवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है। 
➡️20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। 
➡️आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया है। कुटीर, गृह उद्योग, छोटो उद्योगों के लिए हैं जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं।ये पैकेज श्रमिक व किसान के लिए है जो हर स्थिति हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन-रात परिश्रम करता है।  ये पैकेज उस मध्यम वर्ग के लिए है जो ईमानदारी से टैक्स देता है। 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post